लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एक ही परिवार के 9 लोग कोल्ड ड्रिंक पीने से बेहोश



सत्यबन्धु भारत, गुलशन सिद्दीकी


बीकापुर अयोध्या। कोतवाली हैदरगंज क्षेत्र के बालेडीह गांव में एक ही परिवार के 9 लोग कोल्ड ड्रिंक पीने से बेहोश हो गई। सनसनीखेज वारदात की खबर पाते ही स्थानीय हैदरगंज पुलिस सक्रिय हो गई आनन-फानन में बेहोश हुए परिजनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज में भर्ती कराया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई। प्राप्त विवरण के अनुसार उपरोक्त गांव में देसी शराब व कोल्ड ड्रिंक के सेवन का मामला प्रकाश में आया है बताया जाता है कि चुकी  कोल्डिंग का सेवन पूरे परिवार के लोगों ने किया था इसलिए गड़बड़ी की आशंका कोल्ड ड्रिंक में ही पाई गई क्षेत्राधिकारी ने बताया कि संबंधित दुकानदार पूछताछ की जा रही है कानूनी कार्रवाई की जाएगी।