लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सीडीओ ने 8 कार्यक्रम अधिकारियों से जवाब तलब किया

  

सत्यबन्धु भारत


हरदोई। सीडीओ आकांक्षा राणा ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा में लापरवाही बरतने पर 9 ब्लाकों में आठ कार्यक्रम अधिकारियों से जवाब तलब किया है। इसमें विकासखंड टडियावा कार्यक्रम अधिकारी संध्या रानी से जवाब मांगा है। विकास खंड भरखनी में कार्यक्रम अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार पांडे, विकास खंड पिहानी व विकास खंड टोडरपुर कार्यक्रम अधिकारी ऋषि पाल सिंह विकासखंड माधवगंज में कार्यक्रम अधिकारी नरोत्तम कुमार को नोटिस जारी किए हैं। विकास खंड बावन में कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विकासखंड भरावन में कार्यक्रम अधिकारी सुधीर कुमार, विकासखंड कछौना में कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार अग्रवाल, और विकास खंड हरपालपुर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार से जवाब तलब किया है।