लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

7 दिन से पावर हाउस मल्लावां से सप्लाई ठीक से न मिलने से जनता व्याकुल

सत्यबन्धु भारत


 मल्लावां,हरदोई। भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब करने में मल्लावा के जेई, एसडीओ  विद्युत स्टाफ कोई कोर कसर नहीं उठा रख रहा है।
 बताते चलें मल्लावा पावर हाउस पर बैठे अधिकारी व कर्मचारी विद्युत सप्लाई की कोई व्यवस्था सुधारने में अपना  योगदान नहीं कर रहे हैं आज नगर क्षेत्र ग्रामीण जनता बिजली की व्यवस्था से कराह उठी है पावर हाउस मल्लावां से कई घरों में 300 वोल्टेज कई घरों में 140 बोल्टेज सप्लाई आयी 18 मई को मोहल्ला भगवंत नगर में के नगर  में लाइट टू  फेस आने से घर में लगे टीवी, कूलर ,फ्रिज समरसेबल  बल्ब जलकर खराब हो गए  इस संबंध में उपभोक्ताओं ने जब जे ई से बात की तो उनका एक ही जवाब है सही की जा रही है इसके अलावा  पावर हाउस पर बैठे कर्मचारी  जिन का सीयूजी नंबर  सदैव  आप ही रहता है  कोई अनहोनी घटना होने पर  उपभोक्ता  सूचना  देने से भी रहित है।
 15 दिन से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई चरमरा गई है जिसके कारण जनता मोबाइल चार्ज करने के लिए विवस है बिजली सप्लाई न मिलने से जनता एक एक बूंद पानी के लिए तरस रही है वही भाजपा के नामित सभासद नंदकिशोर गुप्ता विनोद कुमार  स्वर्णकार नअनिल राठौड़ अशोक राठौर भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक डॉ अजय राठोर ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री विद्युत मंत्री से ऑनलाइन की है।
 चुने हुए जनप्रतिनिधि भी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं वही जनता ने भी मन बना लिया है कि 2022 के विधानसभा के चुनाव में  चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इसका खामियाजा   भुगतना पड़ेगा शासन ने बसपा व सपा मानसिकता वाले अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं करती है तो जनता आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी विद्युत उपभोक्ताओं ने लॉकडाउन के चलते समय से बिजली बिल का भुगतान किया उसके बावजूद भी नगर व ग्रामीण की विद्युत सप्लाई नहीं मिल पा रही है। और पावर हाउस पर बैठे कर्मचारी से उपभोक्ता जब जानकारी करना चाहता है तो उनका फोन  स्विच आफ ही बताता है। विद्युत सप्लाई ना मिलने के कारण दुकानदारों व व्यापारियों में रोष व्याप्त है जनता जनप्रतिनिधियों को कोस रही है।