लखनऊ। भारत में की जा रही सबसे बड़ी वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत दिनांक 23/06/2021 को HPCL डिपो I.R.D. अमौसी, लखनऊ, में अखिल भारतीय जनकल्याणकारी परिषद की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती राखी सिंह जी द्वारा निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 600 लोगो का निशुल्क वैक्सीनेशन किया गया।
इस शिविर के आयोजन में HPCL के उप महाप्रबंधक श्री दया शंकर सिंह, श्री समीर गुप्ता- सहायक प्रबंधक एवं श्री समरजीत सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
लोगों को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाईंट को भी स्थापित किया गया जिसका लोगों ने आनंद उठाया।
इस महाअभियान को और भी गतिशील करने के लिए श्रीमती राखी सिंह ने प्रदेश की जनता से बढ़ चढ़कर वैक्सीनेशन अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया ताकी प्रदेश की जनता इस महामारी से अपने आप को सुरक्षित कर सके एवं खुशहाल वातावरण की स्थापना हो



