लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एसपी ने 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले



सत्यबन्धु भारत

मुनीश कुमार



हरदोई। जिले में बढ़ते हुए क्राइम ग्राफ़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पांच निरीक्षक व दो उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया।

क्राइम को कंट्रोल करने के लिए जिले के कप्तान ने जिले में कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए कई तबादले किये है। इन तबादलों में 5 निरीक्षक व 2 उप निरीक्षक शामिल है।


आपको बता दें कि थाना बेहटा गोकुल प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा को प्रभारी डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है। तो बहीं पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक थाना बेहटा गोकुल का भार सौंपा गया है। बेनी माधव त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना पाली का चार्ज संभालेंगे। रंधा सिंह प्रभारी डीसीआरबी को थाना लोनार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।  सुरेंद्र कुमार सोनकर थाना प्रभारी निरीक्षक लोनार से तबादला कर उन्हें क्राईम ब्रांच की कमान सौंपी। वही उप निरीक्षक अनिल सक्सेना थानाध्यक्ष सांडी को थानाध्यक्ष सुरसा व थानाध्यक्ष सुरसा वीरेंद्र तोमर को थानाध्यक्ष सांडी मनोनीत किया गया है।