लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया, लगभग 400 लोगो का निशुल्क वैक्सीनेशन



दिनांक 10/06/2021 को सिटी मान्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड, लखनऊ में माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी (निधि एवं न्याय मंत्री) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक जी के सौजन्य से कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 400 लोगो का निशुल्क वैक्सीनेशन किया गया।



इस शिविर का आयोजन श्रीमती राखी सिंह (प्रदेश अध्यक्षा) अखिल भारतीय  जनकल्याणकारी परिषद एवं श्री समरजीत सिंह के तत्वाधान मे किया गया। डा• विनीता कामरान जी (प्रधानाचार्य सिटी मान्टेसरी स्कूल) के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस शिविर मे पार्षद महोदय श्री कौशलेन्द्र द्विवेदी, सौरभ सिंह (मोनू), अर्चना विमल (अध्यक्षा) राइजिंग स्टार वेल्फेयर फाउंडेशन, डा• योगेश विमल, सपनदीप सिंह एवं आर. के. सिंह का संचालन मे विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।



श्रीमती राखी सिंह ने इस निशुल्क वैक्सीनेशन के लिए माननीय कानून मंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी एवं श्रीमती नम्रता पाठक जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।