लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सामाजवादी रसोई : किरणमय नंदा ने किया भोजन वितरण



350 से ज़्यादा सीटें जीतेगी सपा : नंदा

यूपी में चल रहा योगी का जंगलराज : नंदा

विकास के नाम पर भाजपा सरकार शून्य : नंदा

लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी रसोई के माध्यम से सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सांसद किरणमय नंदा ने भोजन वितरण किया। ट्रामा सेंटर व अन्य जगाहों पर गरीबों एवं जरूरतमंदों में भोजन वितरण किया गया। किरणमय नंदा ने कहा कि समाजवादी रसोई बहुत अच्छा कार्य कर रही है। गरीबों का पेट भरना पुण्य का काम है। उन्होनें कहा कि सरकार का काम विपक्ष में रहकर भी सपा ही कर रही है। योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नही हुआ है। प्रदेश में जंगलराज चल रहा है, जनता को असहाय छोड़ दिया गया है। अध्यक्ष विकास यादव व पूर्व राज्य मंत्री ऊ०प्र० सरकार निसार खान मौजूद रहें।


बता दें कि 2 हफ्तों से ज्यादा समय से चल रही सामाजवादी रसोई अब तक हजारों लोगों को खाना खिला चुकी है। इसकी शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में विकास यादव द्वारा की गई थी। सेवा में सपा के नारे के साथ रसोई को निरंतर चलाने का संकल्प लिया गया है।