लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विश्व रक्तदाता दिवस से पहले 31 पुलिस मित्रों ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस से एक दिन पहले पुलिस मित्र द्वारा 'स्वैच्छिक रक्तदान शिविर' का आयोजन केजीएमयू के ब्लड बैंक में किया गया। इसमें 09 महिलाओं सहित 31 पुलिस मित्रों का रक्तदान किया।

विश्व रक्तदाता दिवस

विश्व रक्तदाता दिवस से पहले 31 पुलिस मित्रों ने किया रक्तदान




स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र कवीन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है, आज विशेष अवसर पर लखनऊ में पहली बार कार्यक्रम हुआ।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में यह पहला कार्यक्रम है। इससे पहले पुलिस मित्र द्वारा 2017 से अब तक का यह 12 रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित हो चुके है, आज का शिविर 13 कार्यक्रम था।

उन्होंने कहा कि नोबल पुरस्कार विजेता कार्ल लैंडस्टिंनर द्वारा ए, बी, ओ रक्त समूह खोजने के कारण उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था तथा उनके जन्मदिन 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य रक्तदान को प्रोत्साहन देना एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। पुलिस मित्र समाज में हर जगह मौजूडी हैं, व्हाट्सएप समूह, वेबसाइट, ट्वीटर, फेसबुक पर भी सक्रियता बढ़ी है।