
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
संडीला,हरदोई। जनपद में अपराध व अपराधियों के बिरुद्ध पुलिस द्वा
रा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी संडीला के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित ईनामी, अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे लगातार अभियान के क्रम में वांछित अपराधी संबंधित मु
0अ0स0 362/2020 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना संडीला में वांछित चल रहे हैं। अभियुक्त मोहम्मद वहाब उर्फ शानू पुत्र शिराज निवासी तिलोइया कला पश्चिमी खेड़ा थाना संडीला हरदोई को प्रभारी निरीक्षक संडीला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 25.6.2021 को 10:15 बजे थाना क्षेत्र के आम्रपाली अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। वहाब उर्फ शानू की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त पर संडीला थाने में पहले से ही विभिन्न धाराओं में कई अभियोग दर्ज हैं।
संडीला प्रभारी निरीक्षक एस.के. मिश्रा व कां0 धर्मेंद्र कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया।
