लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

25000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार

25000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार


सत्यबन्धु भारत

मल्लावां,हरदोई। गोवध निवारण अधिनियम में पिछले काफी दिनों से बांछित चल रहे 25000 के इनामी अपराधी को प्रभारी निरीक्षक मल्लावां ज्ञानेन्द्र सिंह ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आसिफ पुत्र किस्मत अली नि0 ग्राम बल्लीपुर मजरा मटियामऊ थाना मल्लावां पर गोकशी को लेकर मल्लावां पुलिस को तलाश थी,अपराधी काफी दिनों से फरार चल रहा था जिस बजह से पुलिस ने 25 हजार का इनाम रख रखा था। गुप्त सूचना मिलते ही तत्काल प्र0 नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।