लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अंतर्जनपदीय 25 हजार रुपए का इनामिया शातिर लुटेरा गिरफ्तार

 राह चलती सवारियों से लूट पाट करता था शातिर चोर ।




सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार


हरदोई। जनपद हरदोई में लगातार चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत। जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक हरदोई महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी, सर्विलांस टीम द्वारा मु0अ0स0 361/21 धारा 224/224 भादवि थाना कोतवाली देहात में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त भरत उर्फ विवेक पुत्र राजकपूर कंज्जड़ निवासी ग्राम बलनपुर थाना तिरवा जनपद कन्नौज को ग्राम कौंढ़ा में स्कूल के पास से लगभग 1:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शातिर भरत के ऊपर 25 हजार रूपए का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त भरत ने बताया उसके ऊपर कई थानों में मुकदमा दर्ज है। भरत राह चलती सवारियों से लूट पाट करता था। और वह काफी दिनों से फरार चल रहा था।

 गिरफ्तार करने वाली टीम। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ओझा, उपनिरीक्षक मुईन अहमद ख़ां, कां० अंजित साहू कोतवाली देहात, उपनिरीक्षक बृजकिशोर सिंह स्वाट टीम प्रभारी हरदोई, कां० आदित्य सिंह स्वाट टीम, कां० मंजेश स्वाट टीम, कां० सुरजीत सिंह स्वाट टीम, कां० त्रिवेश स्वाट टीम हरदोई, उपनिरीक्षक अरविंद यादव एसओजी टीम प्रभारी, कां० अंजनी पांडे एसओजी टीम, कां० दिनेश शर्मा एसओजी टीम, कांस्टेबल ब्रजनंदन एसओजी टीम हरदोई की मुख्य भूमिका रही।