
सत्यबन्धु भारत
मल्लावां,हरदोई। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 22 वे स्थापना दिवस व पे जा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दैनिक सहानुभूति के प्रधान संपादक गिरीश चंद कुशवाहा के 56 वें जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा लॉकडाउन में अपने जीवन की परवाह न करते हुए समाज के सजग प्रहरी की तरह अपना दायित्व निभाते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को करोना योद्धा की उपाधि से प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र देकर पे जा के तहसील अध्यक्ष डॉक्टर अजय राठौर ने रविन्द्र शुक्ला के आवास पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष डॉक्टर अजय राठौड़ ने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आजकल बहुत चुनौतियां आ रही हैं हमारे पत्रकारों को सरकारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दर्जनों पत्रकार इस करो ना लाक डाउनमें शहीद हुए हैं और कई कई पत्रकार जो शहीद हुए हैं उनका प्रदेश की सरकार व शासन प्रशासन ने नहीं दिया है जो कि एक बड़ा ही निंदनीय है कहने को तो पत्रकारिता को सरकार ने चौथा स्तंभ माना है परन्तु पत्रकारों के लिए सरकार कुछ भी नहीं कर रही है क रोना काल में पुलिस, राजस्व ,शिक्षा व अन्य विभाग में कोई शहीद हो गया है तो सरकार 3000000 से लेकर एक करोड़ तक दे रही है परन्तु पत्रकार जो शहीद हुए हैं उन्हें मात्र ₹200000 यह कैसा न्याय है प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग करती है कि करो ना काल में जो पत्रकार शहीद हुए हैं उनके परिवार को ₹5000000 व एक परिवार के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए उन्होंने बताया पे जा संगठन 14 प्रदेशों में अपना कार्य सक्रियता से कर रहा है तथा पत्रकारों की समस्याओं तथा उनकी लड़ाई को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष व दैनिक राष्ट्रीय प्रस्तावना के कोऑर्डिनेटर विपिन सोनी ,नरेन्द्र शुक्ला दैनिक देश मोर्चा जिला संवाददाता, रविन्द्र शुक्ला दैनिक सहानुभूति सुबोध कुमार वर्मा राष्ट्रीय प्रस्तावना, संदीप शुक्ला दैनिक सत्य बन्धु,डा अजय प्रताप राठौर दैनिक अमर भारती एवं सम्मानित ब्यक्ति उपस्थित रहे।
