लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सामूहिक विवाह में 217 से अधिक जोड़ों ने चुना जीवनसाथी



बारुन-अयोध्या।तहसील मिल्कीपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 217 से अधिक जोड़ों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना। तहसील अंतर्गत तीन विकास खंडों के युवा जोड़ों की सामूहिक विवाह में जोड़ों ने अपना जीवन साथी चुनते हुए एक दूसरे को वरमाला पहनाई ।कार्यक्रम का शुभारंभ मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ ने फीता काटकर किया कहाकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खुशहाली की ओर आगे बढ़ रहा है सामूहिक विवाह योजना के द्वारा हमारी सरकार गरीब लड़कियों का कन्यादान कर रही है। 



सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।विधायक ने विवाह के अवसर पर आशीर्वाद देते हुए नवविवाहित जोड़ों को भेंट स्वरूप एक पौधा भेंट किया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अमानीगंज विकासखंड के 56 जोड़े, हैरिंग्टनगंज से 40 जोड़े, व मिल्कीपुर से 121 से अधिक जोड़ों की शादी संपन्न हुई।सामूहिक विवाह कार्यक्रम में  मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि जनार्दन मौर्या, एडीओ समाज कल्याण काजी हमसर हमीद, एडीओ पंचायत मिथिलेश कुमारी, विधायक निजी सचिव महेश ओझा, भाजपा नेता प्रधान अजीत मौर्य,बब्बू पांडे, बंटी श्रीवास्तव,सत्रोहन पांडे,अजीत जायसवाल,दर्जनों नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान समेत सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी व अन्य लोग मौजूद रहे।