सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सगरापुर प्रधान जगदीश प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टड़ियावां पहुँचकर कोविड-19 वैक्सीन लगवाकर ग्राम पंचायत की जनता को कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने का संदेश दिया।
प्रधान प्रतिनिधि ने कोरोना वैक्सीन पर लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक व नकारात्मक प्रचार प्रसार से लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।कोरोना से बचाव का एक बेहतर विकल्प है। इसलिए हम सबको किसी के बहकावे में न आकर शत प्रतिशत वैक्सीन लगवानी है। और उन्होंने बताया कि गांव में वैक्सीनेशन टीम के द्वारा दो बार में लगभग 50 लोगों का वैक्सीनेशन करा चुके हैं। इस मौके पर प्रधान तथा अपने अन्य 20 ग्राम पंचायत वासियों के साथ कोरोना का टीका लगवाया । इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि पुष्पेंद्र वर्मा,रविकांत, आसाराम,शिवशरण,राम लखन,कन्हैयालाल,अमरपाल,दिनेश कुमार,शंकरपाल,अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

