दोनों घटनाएं अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर बिलारी माफी के समीप का बताया जाता है।
सत्यबन्धु भारत, गुलशन सिद्दीकी
बीकापुर अयोध्या। पहली सड़क दुर्घटना बुधवार की देर शाम उस समय की है जब एक दैनिक समाचार के प्रतिनिधि राकेश तिवारी बीकापुर कस्बा बाजार से मोटरसाइकिल से अपने घर भैरोपुर टिकरा जा रहे थे इसी बीच बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह जिससे वह हाईवे पर गिरकर जख्मी हो गए। गुरुवार को पीड़ित पत्रकार द्वारा कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जबकि दूसरी सड़क दुर्घटना गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे उस समय हुई जब कोतवाली क्षेत्र के नरौली गांव निवासी शाहिदा बानो 60 वर्ष पत्नी भोंदू अपने घर से बिलारी चौराहे पर कुछ सामान खरीदने आई थी इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया जहां पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया है।

