लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कोविड-19 का पता लगाने के लिए लगातार जांच जारी है


 सत्यबन्धु भारत। गुलशन सिद्दीकी


बीकापुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य टीम द्वारा लगातार कोबिड जांच की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को सीएचसी के अलावा  विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आरटी पीसीआर एवं एंटीजन जांच के लिए कुल 134 लोगों का सैंपल लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने  बताया कि एंटीजन जांच में सभी  लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। बताया कि विकासखंड क्षेत्र के दराबगंज गांव में  एंटीजन एवं आरटी पीसीआर 42 तथा परोमा में  50 तथा मिठाई की दुकानों पर 8 लोगों का आरटी पीसीआर एवं एंटीजन जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके अलावा सीएचसी बीकापुर में 34 लोगों का जांच के लिए सैंपल लिया गया। यह भी बताया कि सभी के सैंपल को आरटी पीसीआर जांच के लिए लखनऊ मेडिकल  कॉलेज भेज दिया गया है।