लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीनेशन कराएं और भारत को कोविड-19 से मुक्त कराएं | बुखार है तो वैक्सीनेशन ना करवाएं

कोविड वैक्सीनेशन
ज्यादा से ज्यादा लोग कराएं वैक्सीनेशन-मधु तिवारी लेखिका, सोशल वर्कर


कोविड-19 महामारी  में कोरोनावायरस वैक्सीन लोगों के लिए एक आशा की एक किरण लेकर आई |  इस  महामारी पूरे संसार को ग्रसित कर लिया ,बड़े-बड़े देशों को हिला कर रख दिया | कई देश तो संभल गए ,पर हमारा भारत एक बड़ा देश है, बड़ी जनसंख्या वाला देश है | इसलिए हमें संभलने में समय तो लगेगा भारत ने अपनी वैक्सीन पर रिसर्च की और अपना टीका बनाने में सफल भी हुआ | हमें इतना नहीं पता था कि पांडेमिक किस तरह से जनता के ऊपर अपना असर दिखाएगा | पहली लहर में हम उतना परेशान नहीं हुए | हमें दूसरी लहर ने तोड़  कर रख  दिया | घरों को उजाड़ दिया देश की जनता को घरों में बंद रहने पर मजबूर कर दिया | पूरे भारत में इस महामारी ने कोहराम मचा दिया | पूरे देश को इस महामारी ने बर्बाद कर दिया |  हमारी पूरी तैयारी ध्वस्त हो गई ,और हम कुछ नहीं कर पाए ,बहुत लोगों की जानें गई |  सुहागिनों के सिंदूर उजड़ गए , मां उनकी गोद खाली हो गई बहन का भाई नहीं रहा उसकी राखी सुनी हो गई | बच्चे अनाथ हो गए ,मां बाप की मौत हो गई |  किसी ने सोचा नहीं था कि पांडेमिक की दूसरी लहर हमें इस तरह से बर्बाद कर देगी | 


टीकाकरण अभियान ,वैक्सीन क्या है|


वैक्सीन आपके शरीर में किसी बीमारी या  वायरस  से लड़ने में मदद करती है |  यह शरीर के इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण की पहचान करने के लिए प्रेरित करती है | शरीर में एंटीबॉडी बनाती हैं , संक्रमण के खिलाफ लड़ने में हमारे शरीर की मदद करती है|  इसलिए अगर हमें खुद को और अपने देश को बचाना है तो सबको वैक्सीनेशन करवाना होगा | 


                           कुछ देशों में यह वैक्सीन 12:से 18:तक के बच्चों को भी दी जा रही है|  जिससे कि आने वाले समय में किसी भी तरह का संक्रमण का खतरा ना रहे| उदाहरण उदाहरण के लिए जैसे बच्चों को हम चेचक का हैजा का पोलियो का टीका लगाते हैं उसी तरह देश में बच्चों को कोवीड का भी टीका  लगाना पड़ेगा | 


                         हम अगर कोविड-19 खत्म करना चाहते हैं तो हमें सफलता तभी मिलेगी जब हम पूरे देश को वैक्सीनेट कर पाएंगे | 

अगर हमें भारत देश को बचाना है तो हम सबको वैक्सीनेशन कराना होगा |   टीकाकरण की प्रक्रिया से अपने देश को बचा सकते हैं | यह कोई इतना जटिल काम नहीं है ,हम सभी को यह पांडेमिक ने यह सिखा दिया कि टीकाकरण जरूरी है | अगर हम खुदको  और देश को सुरक्षित रखना चाहते हैं , टीकाकरण जरूरी | गांवों में भी लोगों को जागरूक करना होगा जिससे कि वह लोग भी वैक्सीनेशन करा पाएं | 


                     भारत एक विशाल देश है हमें संभलने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन हम संभल जाएंगे विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी मानना है कि कम से कम 65 से 70 लोगों को वैक्सीन लगानी होगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना है| 


                           संक्षेप में कहें तो अरबों लोगों को पेनडेमिक से बचाने के लिए या कोविड-19 फैलने से रोकने के लिए  टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है | सोशल डिस्टेंसिंग , मास्क और सेनेटाइजर को जीवन का हिस्सा बनाएं |