लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कोविड -19 में भारतीय जीवन बीमा निगम फैजाबाद मंडल दावा भुगतान में रहा अव्वल

                                   


सत्यबंधु भारत, 

विवेक तिवारी



 लखनऊ। कोरोना के खौफ के बीच बढे़ मौतों के ग्राफ से अपने को सताने लगी अपनों के भविष्य की चिंता,
- बढ़ी जब इंश्योरेंस की जरूरत तो कोरोना कर्फ्यू के साथ लॉक  डाउन के दौरान बीते अप्रैल-मई के  48 दिनों के कार्य दिवस में भा.जी.बी.नि फैजाबाद मंडल के 17193 लोगों ने ले ली नई बीमा पालिसी

-कोविड-19 के दौरान फैजाबाद मंडल के 10 जिलों के बीच हुई 10954 बीमा धारकों की मौत पर एल आई सी ने किया 165.32करोड़ रुपए का भुगतान, जबकि नए साल के बीते अप्रैल मई में 706 पालिसी धारकों की असमय मौत पर किया 10.35 करोड़ रूपये का मृत्यु दावा भुगतान
- फैजाबाद मंडल के 10 जिलों की जनसंख्या लगभग 2.78 करोड़ में सिर्फ 12 प्रतिशत लोगों का बीमा, शेष बीमित नहीं,


भारतीय जीवन बीमा निगम फैजाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक चंद्र सिंह दास्पा से विशेष बातचीत।

अयोध्या। कोविड-19 के चलते कोरोना कर्फ्यू के बीच लाक डाऊन के दौरान  जहां आमजन एंव कारोबारी आर्थिक दुश्वारियां झेल रहे थे। वहीं कोरोना के खौफ के बीच बढे़ मौतों के ग्राफ से जनमानस में इंश्योरेंस की जरूरत बढ़ी देखी गई।अपने लोगों में अपनों के भविष्य की चिंता सताती रही। शायद यही वजह रही कि चालू नये वित्तीय वर्ष 2021-22 के बीते अप्रैल मई माह में विषम परिस्थितियों के बीच फैजाबाद मंडल के 17193 नए लोगों ने नई बीमा पॉलिसी लेकर पारिवारिक पोषण के लिए अपने को बीमित किया। जो पहले कभी ऐसा नहीं देखा गया।
 हालांकि भारतीय जीवन बीमा निगम फैजाबाद मंडल के कर्मचारियों ने कोरोना काल के दौरान दुश्वारियां झेलते हुए  बीते वित्तीय वर्ष 2020-21 के बीच मंडल के 10 जिलो की विभिन्न शाखाओं से जुड़े 10954 बीमा धारकों की हुई असमय मौत पर 165.32 करोड़़ रुपए का मृत्यु दावा भुगतान कर बीमा क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के अप्रैल, मई के दो माह में मंडल क्षेत्र के 706 पालिसी धारकों की असामायिक मौत पर भा.जी.बी.नि. ने 10.35 करोड़ का भुगतान भी किया है। जो अब तक के इतिहास में तीव्र गति से हुये भुगतान के लिए सराहा गया है। 
भारतीय जीवन बीमा निगम फैजाबाद मंडल के नवागत वरिष्ठ मंडल प्रबंधक चंद्र सिंह दासपा से हुई विशेष बातचीत के दौरान बताया गया कि मंडल क्षेत्र के 10 जिलों की विभिन्न  शाखा क्षेत्रों की जनसंख्या लगभग 2.78 करोड़ है। जिसमें 12% लोग ही बीमित हो पाए हैं। शेष आबादी के बीमा योग्य लोग अभी भी बीमित नहीं है। जिनका इंश्योरेंस मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक है। यह भी बताया कि विगत वर्षों में मंडल क्षेत्र के  2 करोड 93 लाख 203 लोगों ने बीमा पॉलिसी ली है। शेष 78 प्रतिशत बीमा योग्य लोग बीमित नहीं हैं। जबकि बीते वित्तीय वर्ष 2020-21 में 82903 लोगों को पूर्व में लिए गए बीमा धन और बोनस के रूप में 56.80 करोड रुपए का भुगतान निगम ने समय से कर  अव्वल स्थान पर रहा। जबकि बीते साल में 6793 पालिसी धारकों की पालिसी पूर्ण होने पूर्णावधि के रूप में 53.59 करोड़ रुपये भुगतान किया गया।
 पूछताछ के दौरान वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री सिंह दास्पा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से आम जन के लिए अनेकों लाभकारी पॉलिसी उपलब्ध हैं जो आसानी से कराई जा सकती है। ग्राहकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि एल आई सी के बीमा ग्राहकों को अपनी पालिसियों को अनवरत चालू रखने के लिए निगम के बीमा कार्यालयों के अलावा  ऑनलाइन माध्यम कस्टमर पोर्टल, इलेक्ट्रानिक डेबिट मर्चेंट, बैंकर्स /वेंडर से बीमा की प्रीमियम जमा किया जा सकता है। जैसे पेटीयम, प्रीमियम पॉइंट, एल आई सी वेबसाइट सुविधा,ए.पी आन लाइन अधिकृत बैंक, आटो डेविट,सीएससी , बिल पे, गूगल पे, अमेजन सहित किसी भी सुविधा का उपयोग  बीमा धारक कहीं भी अपनी बीमा की प्रीमियम को जमा कर सकते हैं।तथा आनंदा ऐप के माध्यम से नई बीमा पालिसियां आसानी से पूरित कराई जा सकती हैं।