
सत्यबन्धु भारत
सन्दीप कुमार
हरदोई। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन मे जनपद मे जिला अस्पताल, सा0 स्वा0के, मल्लावॉ पिहानी, माधौगंज, कछौना, हरियावॉ, टोडरपुर, टड़ियावॉ, बिलग्राम व शहाबाद मे 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का वृहद स्तर पर टीकाकरण किया गया व राजकीय इण्टर कालेज मे मीडिया बन्धुओं व शिक्षकों तथा न्यायालय मे भी टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया।
दो स्थानों जिला महिला चिकित्सालय व संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे अभिभावक विशेष टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया 45 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण पूर्ववत जारी रहा। जनपद में कुल 2741 लोगों का करोना महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया|
जिसमें 18 से 44 आयु वर्ग के 1234 व 45 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के 1507 लोगों का टीकाकरण कराया गया सभी स्थानों पर लोगों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया कई स्थानों पर जन प्रतिनिधियों व अन्य अधिकारियों ने भी लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुये कहा कि सभी लोग कोविड वैक्सिनेसन कराते हुये करोना महामारी से अपना बचाव करे और सुरक्षित रहे।
