लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

07 साल से कम सजा है और बन्दी कुछ समय कारागार में व्यतीत कर चुके हैं वो जुर्म इकबाल का प्रार्थना पत्र देकर सुलह के माध्यम से केसों का अन्तिम रुप से निस्तारण करा सकते हैं-अलका पांडेय




जेल में बंद कैदियों को प्ली बारगेनिंग के प्रति जागरूक किया


सत्यबन्धु भारत

सन्दीप कुमार


हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में आज जिला कारागार हरदोई में प्लीबारगेनिंग विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव श्रीमती अलका पाण्डेय जानकारी देते हुये कहा कि ऐसे मामलें जिनमें 07 साल से कम सजा है और बन्दी कुछ समय कारागार में व्यतीत कर चुके हैं वो जुर्म इकबाल का प्रार्थना पत्र देकर सुलह के माध्यम से केसों का अन्तिम रुप से निस्तारण करा सकते हैं। 


क्योकि प्लीबारगेनिंग के अन्तर्गत छोटे मामलें आते हैं साथ ही उन्होने कोविड-19 से सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर जेलर संजय सिंह, डिप्टी जेलर अजय कुलवन्त आदि मौजूद रहे।