गैंगरेप की घटना को अंजाम देने बाले 03 आरोपियों को हिरासत में लिया,दो फरार
सत्यबन्धु भारत
सन्दीप कुमार
![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
सांडी,हरदोई। यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है,यूपी के हरदोई जनपद में दिल दहला देने बाली घटना ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।हरदोई जिले के सांडी थानाक्षेत्र में नाबालिग बच्ची को तमंचे की दम पर घर से उठाकर एक साथ पांच लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
जिले के सांडी क्षेत्र के एक गांव में 15 जून को एक घर के सभी लोग शादी में गए थे। नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी,तभी गांव के ही पांच लड़के घर में घुस आए,तमंचा दिखाकर डराया और उसे खेत में उठा ले गए,जहां पर नाबालिग के साथ सभी ने रेप किया। किसी तरह लड़की घर पहुँची और जब घरवाले लौटकर आए तो उसने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।
लड़की के भाई ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही पाँच आरोपियों ने उसकी नाबालिग बहन के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया,आरोपी दबंग हैं,रिपोर्ट लिखवाने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, हालांकि सांडी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांचों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है,नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा,जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

