लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार


पंचायत चुनाव का माहौल बिगड़ने की फिराक में थे चारों अभियुक्त 

सत्यबन्धु भारत,सीवी आजाद



अरवल,हरदोई। जनपद हरदोई में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी महोदय व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर के कुशल पर्यवेक्षण थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने गठित टीम द्वारा दिनांक 12.6.2021 को थाना अरवल के टिलिया घटवास के ग्राम ललुआमऊ की तरफ जाने वाली पक्की सड़क पर खड़े चार नफर अभियुक्त सचिन उर्फ उत्तम(24)पुत्र आनंद कुमार निवासी ग्राम कादरी गेट थाना व जनपद फर्रुखाबाद,आकाश(23) पुत्र रामनिवास ग्राम पक्कापुल, अजीम(38) पुत्र जमील ग्राम दीवान मुबारिक थाना मऊ दरवाजा, महेश शर्मा (40) पुत्र मनोहर कांशीराम कालोनी हैबतपुर थाना मऊ दरवाजा जनपद फर्रुखाबाद को 3 तमंचा 11 बोर व 315 का एक जिंदा कारतूस,1 तमंचा 315 बोर,1 तमंचा 12बोर मय 2 जिंदा कारतूस सहित, एक अदद सीज सुदा वाहन इनोवा UP84 Q0004 के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया।


गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह थाना अरवल, उपनिरीक्षक अनिल सिंह पंकज, उपनिरीक्षक नीरज कुमार बघेल थाना हरपालपुर, उप निरीक्षक किरन पाल सिंह, कांस्टेबल देवेश कुमार, अमित कुमार थाना हरपालपुर, अंकित चौधरी थाना अरवल, अमर चौधरी, अमर सिंह थाना अरवल की मुख्य भूमिका रही।