
सत्यबंधु भारत
बाराबंकी।घुंघतेर थाना क्षेत्र के महोलिया गांव में 20 तारीख की रात लगभग 12:00 बजे सलीम पुत्र कल्लन की मड़ाई में आग लग गई जिसकी सूचना 112 नंबर पर देकर सलीम ने गांव के ही कमलेश, देशराज पर आग लगाने का आरोप लगाया
इसकी सफाई में कमलेश, देशराज ने एक लिखित पत्र में कहा कि महोलिया गांव में 20 तारीख की रात लगभग 12:00 बजे सलीम पुत्र कल्लन, हलीम, कलीम, नसीम, हसीब, सुफियान पुत्र गढ़ सलीम ने अपने घर के बाहर बनी मड़ाई में अपने हाथों से आग लगाकर उसको जला दिया उसके बाद में स्वयं 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी कि पास में रह रहे कमलेश देशराज पुत्रगण संतु ने मेरी मड़ाई में आग लगा दीl सलीम और कमलेश देशराज में पहले से रंजिश चली आ रही है जमीनी विवाद को लेकर कमलेश व देशराज की कुछ जमीन दबंग सलीम हड़पना चाहता है जल्द में हुए ग्राम प्रधान के चुनाव की भी रंजिश चल रही है उसकी वजह से अराजक तत्व भी इस मैटर को तूल दे रहे हैं मड़ाई स्वयं सलीम के द्वारा जलाकर कमलेश देशराज रामलाल पुत्र गण संतु को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है 19 तारीख को गांव में जबरदस्त बरसात होने के कारण मड़ाई भीगी थी सलीम व सलीम के लड़के उसी मणई में लेटे थे भीगी मड़ाई में बाहर से आग लग नहीं सकती मड़ाई के अंदर से स्वयं के द्वारा साजिश रचते हुए सलीम ने खुद अपनी बड़ाई में आग लगाई है आग से कोई हताहत नहीं हुआ है ना तो कोई नुकसान हुआ है मड़ाई में रखा सामान जैसे कि तखत चारपाई सब वैसे सुरक्षित हैं इससे साफ जाहिर होता है की साजिश करके मड़ाई में आग लगाकर देशराज कमलेश रामलाल पुत्र गण संतु को फंसाने की साजिश की जा रही है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
