
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
हरपालपुर,हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत श्यामपुर पंजा गांव में रामगंगा नदी से निकल कर खेतों में सोमवार की सुबह लगभग 8 फीट लंबा मगरमच्छ देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 100 पुलिस को फोन कर सूचना दी। वन विभाग की टीम ने घंटों प्रयास के बाद जाल के सहारे मगरमच्छ को पकड़ा।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत राम गंगा नदी से निकलकर श्यामपुर पंजा गांव के खेतों में सुबह मगरमच्छ को देखा, तो ग्रामीणों ने शोर मचाया। देखते ही देखते ग्रामीणो की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर वनकर्मियों ने खेत की घेराबंदी कराकर जाल के सहारे मगरमच्छ को पकड़ा गया। हरदोई रेंजर ने बताया कि रामगंगा नदी से से सुबह गांव कि ओर खेत में आ गया था। वन विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ पाया था।
