लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार




सत्यबन्धु भारत

पाली,हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दौलतियापुर चर्चित हत्या कांड में नामजद आरोपियों में से एक आरोपी की गिरफ्तारी न होने और सुलह न करने पर लगातार धमकियां मिलने से नाराज पीड़ित परिवार ने एसपी हरदोई की चौखट पर गुहार लगाई।
 सोमवार को हरदोई पहुंचे पीड़ितों ने एसपी से अपनी पीड़ा बताई और कार्रवाई की मांग की

 आपको बताते चलें कि विगत 15 मई को खेत में भैंस चली जाने को लेकर जबर सिंह आदि ने ऋषिपाल के खिलाफ लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसमें ऋषिपाल के दाऊ कलेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई थी। जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक अन्य आरोपी जानकी प्रसाद पुत्र गंगाराम अभी भी फरार चल रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जानकी प्रसाद आवारा घूमने से और आरोपियों को ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित पक्ष के मुताबिक आरोपी जानकी प्रसाद की गिरफ्तारी न होने से उन्हें और उनके परिवार को खतरा है सोमवार की पीड़ित परिवार हरदोई एसपी अनुराग और से मिलने की चौखट पर पहुंचे पीड़ित की मुलाकात भी एएसपी हरदोई से हुई। उन्होंने पीड़ित परिवार को इंसाफ का भरोसा दिलाया। वही 24 मई को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया था। जबकि दर्जन भर लोग दंगा में शामिल थे पीड़ित के मुताबिक सर्वजीत यादव, लल्ला सिंह, बृजेश यादव, भी घटना के समय फायरिंग कर रहे थे। लेकिन मुकदमे में उनका नाम तक नहीं है पुलिस ने इन आरोपियों के नाम भी मुकदमे में बढ़ाए जाने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि सुलह न करने पर परिवार के लोगों को लगातार हत्या की धमकी दे रहे हैं।