लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

तिलकोत्सव में तमंचे पे डिस्को, उड़ाया गया लोकतंत्र का मजाक




सत्यबन्धु भारत

अरवल,हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीती रात छुटभैया नेता के घर पर हुए छोटे भाई के तिलकोत्सव समारोह में तमंचे डिस्को करने के साथ-साथ भीड़ लगाकर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पकड़िया पुरवा मजरा मंसूरपुर थाना- अरवल निवासी रामपूत सिंह पुत्र स्वर्गीय रोहन सिंह उर्फ झब्बर सिंह भाजपा कार्यकर्ता है। बीती रात उसके अनुज विनय सिंह उर्फ नकुल सिंह के तिलकोत्सव समारोह में सैकड़ों की संख्या में भीड़ लगाकर कोविड-19 की गाइडलाइन को तार-तार कर शासन एवं प्रशासन का जमकर मजाक उड़ाया गया ।

एक और सैकड़ों लोगों की भीड़ थी, वहीं दूसरी ओर नशे में धुत लोगों द्वारा अवैध असलहों के साथ डीजे पर डांस किया जा रहा था। इन्हीं में से एक ग्राम- बरगदापुरवा मजरा उमरौली जैतपुर थाना- अरवल निवासी पुनीत यादव पुत्र स्वर्गीय हरि सिंह यादव उर्फ छंगा भी वहां पर मौजूद  था। आरोपी द्वारा अपनी कमर में खुलेआम तमंचा लगाकर डीजे पर डिस्को किया जा रहा है, वहां मौजूद आम जनता एवं भाजपा नेताओं द्वारा देख कर भी अनदेखी की गई ।जिससे डीजे पर डांस करने वाले लोगों के हौसले बुलंद हो गए और उनके द्वारा खुलेआम अवैध असलहों की नुमाइश की गई।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व सपा महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे को भी अपने पुत्र का जन्मदिन मनाते समय कोविड-19 की गाइडलाइन को तोड़ने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। हालांकि सपा नेता तो अब जमानत पर बाहर आ चुके हैं, परंतु उन्होंने और सभी सपा नेताओं ने इसे भाजपा नेताओं की साजिश करार दिया था। अब देखना यह है कि सत्ताधारी भाजपा द्वारा सत्ता के नशे में चूर ऐसे लोगों के प्रति क्या कार्यवाही की जाती है। पुलिस द्वारा ऐसे आयोजनों की जानकारी मिलने के बाद भी सत्ता के दबाव में आयोजनों को न रोक ना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है हालांकि तमंचे पर डिस्को मामले में पुलिस जांच में जुटी है।