लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बीमारी के चलते नवनिर्वाचित प्रधान की मौत


सत्यबन्धु भारत

पाली,हरदोई। भरखनी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कन्हारी के नवनिर्वाचित प्रधान गुड्डू कटियार की बीमारी के चलते आकस्मिक मृत्यु हो गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई

दरअसल भरखनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कन्हारी में अपने प्रतिद्वंदी मदन सिंह को 70 वोटों से हराकर चुनाव को जीतकर प्रधान बने थे। गुड्डू कटिहार की चुनाव के समय से ही सेहत खराब चल रही थी। बताया जाता है कि चुनावी माहौल में वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे इसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजनों ने उन्हें लखनऊ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका उपचार चल रहा था क्षेत्र के लोग उनके सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे थे। लेकिन रविवार की देर रात उनका निधन हो गया। नवनिर्वाचित प्रधान की आकस्मिक निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। जिससे ग्रामीणों में भी शोक की लहर दौड़ गई। सुबह उनका शव कुछ देर के लिए पैतृत्व गांव कन्हारी लाया गया। उसके बाद शव को फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित घर पहुंचाया गया। जिसके बाद पांचाल घाट के किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वही पूर्व प्रधान आनंद बाजपेई व उमेश सिंह आदि ने उनके निधन का गहरा दुख व्यक्त किया।