
सत्यबंधु भारत। लक्ष्मीकांत यादव
निंदूरा बाराबंकी । निंदूरा के महोलिया ग्राम प्रधान कमलेश ने सोशल !डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर प्रधान पद की शपथ ली, शपथ लेने के साथ साथ प्रधान जी ने समस्त महोलिया ग्राम पंचायत की जनता का आभार भी व्यक्त किया, और कहां जिस तरीके से जनता ने हमको भारी मतों से चुनकर ग्राम पंचायत का अध्यक्ष बनाया है । मैं भी अपनी जनता का पूरा ख्याल रखूंगा ।और जितने भी कार्य छूटे पड़े हैं, नाली, खड़ंजा, रोड ,इंटरलॉकिंग ,सारे छूटे पडे़ हुए कार्य बइमानदारी से हम पूरा करेंगे ।और साथ साथ में यह भी कहा की हमारी ग्राम पंचायत में कुछ पात्र लोगों को आवास वृद्धा पेंशन से वंचित रखा गया है जो लोग ऐसे हैं की पात्र होते हुए भी वंचित हैं ,उनको आवास वृद्धा पेंशन विकलांगों को विकलांग पेंशन मुहैया कराएंगे । इसके साथ साथ सोशल वर्कर व प्रधान के समर्थक सुरेश यादव जी भी वहां पर मौजूद थे उन्होंने भी महोलिया ग्राम पंचायत की जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और लोगों को विश्वास दिलाया कि अभी तक जो पात्र लोग वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन आवास से वंचित है उन सभी लोगों को प्राथमिकता के तौर पर विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, आवास मुहैया कराए जाएंगे और उसके साथ साथ पूरे गांव का जो भी छूटा हुआ काम पड़ा है सभी संपन्न कराए जाएंगे।
