लखनऊ। विधान भवन, लखनऊ के सभा कक्ष में विधानमंडल पेंशनर्स संस्थान की बैठक एवं ‘भारतवर्ष की सनातन जिजीविषा और विजीविषा’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सनातन परंपरा, जीवन के प्रति उत्कंठा, जीवन-कला और राष्ट्रसेवा जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
बैठक की अध्यक्षता डॉ. सीपी शर्मा ने की, जबकि श्री अनस साजिद उस्मानी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. आरके स्वर्णकार, अपर पुलिस महानिदेशक ने की।
सनातन परंपरा और जीवन-दृष्टि पर हुआ विमर्श
कार्यक्रम में वक्ताओं ने ‘जिजीविषा’ अर्थात जीवन को सार्थक रूप से जीने की उत्कंठा और जीवन-दृष्टि से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने सनातन परंपरा में जीवन, कर्तव्य, संस्कृति और सामाजिक दायित्वों के महत्व को रेखांकित किया।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजकमल यादव, विशेष सचिव, अंकिता त्रिपाठी, अनुसचिव विधानसभा, जादूगर जूनियर ओपी शर्मा, संदीप शाही, प्रदेश अध्यक्ष एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा, रत्नाकर भंते, स्वामी सशैद्र भूषण त्यागी, रामपाल शर्मा, राहुल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष हिंदू महासभा, संजय विश्वकर्मा, कानपुर, डॉ. मोनिका शर्मा, आजमगढ़ तथा डॉ. विवेक शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
जिजीविषा और जीवन-कला पर वक्ताओं ने रखे विचार
बैठक में पुरुषोत्तम लाल सोनी, कृष्ण दत्त मिश्रा, सत्येंद्र गुप्ता, पूजा उपाध्याय, पूजा गाजीपुर, मंजू यादव, सचिन तिवारी, केडी त्रिपाठी, सर्वेश सोनी, अलका शर्मा, रजनी मिश्रा, रुखसाना नकवी और महावीर सिंह सिंगर सहित अन्य लोगों ने अपने विचार साझा किए।
वक्ताओं ने जीवन के संघर्षों के बीच सकारात्मक दृष्टिकोण, सामाजिक सरोकार और जीवन को बेहतर ढंग से जीने की कला पर चर्चा की।
विशिष्ट लोगों को मिला ‘राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान’
कार्यक्रम के दौरान समाज एवं राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. आरके विश्वकर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, राजकमल यादव, विशेष सचिव, अनस साजिद उस्मानी, संदीप शाही, डॉ. मोनिका शर्मा, रत्नाकर भंते, मीना गौतम एवं रूपचंद साहू को ‘राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
जन्मदिन के अवसर पर भंडारे का आयोजन
बैठक से पूर्व डॉ. हरिप्रकाश अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर उनके सौजन्य से विधान भवन के सामने भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं, आगरा से आए डॉ. अमृतलाल वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आगरा के प्रसिद्ध पेठे के पैकेट भेंट किए।
आयोजक ने जताया आभार
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. विवेक शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जुड़े सभी लोगों का सहयोग रहा।
अलका शर्मा, मीडिया प्रभारी
सत्यबन्धु भारत | लखनऊ



