लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव को सेवा संकल्प के रूप में मनाया





लखनऊ। विधान भवन, लखनऊ के सभाकक्ष में विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान की बैठक आयोजित की गई। डॉ. सीपी शर्मा की अध्यक्षता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम में चंद्र भूषण त्रिपाठी आईएएस, एमडी पीसीएफ, डॉ. सूर्यकांत, विनय कुमार (दिल्ली), गोविंद जांगिड़ (जयपुर), रमाकांत पांचाल (उज्जैन), शिवम सिंह (बलिया) और मनमोहन यादव सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की और अपने विचार रखे।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा को नमन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्र नायक बताते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों पर चर्चा की।

मुख्य अतिथि बबीता सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने कहा कि देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में भी अनेक प्रयास किए गए हैं।

विशिष्ट अतिथि चंद्र भूषण त्रिपाठी ने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का निर्माता बताते हुए कहा कि विश्वकर्मा भगवान सभी धर्मों में श्रद्धा के साथ पूजनीय हैं। उन्होंने सेवा और समर्पण की भावना को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सीपी शर्मा के सुपुत्र आशीष के नीट क्वालीफाई कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने पर मुख्य अतिथि बबीता सिंह द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

बैठक से पूर्व शिवम सिंह के सौजन्य से भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के संस्थापक डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी ने सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में हरि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रुपाली राठौर, पूजा उपाध्याय, निधि रस्तोगी, अनीता, चित्रा दीक्षित, प्रेमचंद्र, संतोष पाल, मधु कृष्ण, पुरुषोत्तम लाल, सोनी, जगदीश, प्रताप नारायण द्विवेदी, मीना, शिवराम मिश्रा, राजेश प्रकाश, राम बिहारी मिश्रा, श्वेता सोनी, संजय विश्वकर्मा, गुलविंदर, उमेश शुक्ला, गजेंद्र सिंह, सेवक राम, दिनेश चंद्र अवस्थी, केडी त्रिपाठी, विनय, शिवम सिंह, पत्रकार चंद्र किशोर शर्मा और रामकुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी: अलका शर्मा

नोट: सत्यबन्धु भारत हिन्दी दैनिक समाचार पत्र, पोर्टल, चैनल से जुड़ने एवं अपनी कविता, कहानी, लेख, स्थानीय मुद्दों को प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें। चैनल पर पॉडकास्ट कराने के लिए भी संपर्क करें: 9628606263