रियल लाइफ घटनाओं पर आधारित सीरीज 15 मई को JioHotstar पर होगी स्ट्रीम, Venue बदलने के बाद Hyatt Regency में हुआ आयोजन



लखनऊ/मुंबई: क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज Inspector Avinash Season 2 को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसी के साथ लखनऊ में इसकी एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की खास मौजूदगी देखने को मिली।




यह सीरीज वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरा सीजन और भी ज्यादा दमदार और रोमांचक बताया जा रहा है। रणदीप हुड्डा एक बार फिर इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के किरदार में नजर आएंगे, जो इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े और खतरनाक अपराधियों से मुकाबला करते दिखेंगे।

हालांकि, आयोजन से पहले Venue में बदलाव किया गया। पहले यह कार्यक्रम Marriott में प्रस्तावित था, लेकिन अप्रत्याशित परिस्थितियों के चलते इसे Hyatt Regency Lucknow (Banquet, Salon 1) में शिफ्ट किया गया, जहां 7 मई को शाम 6 बजे स्क्रीनिंग आयोजित हुई।

सीरीज की कहानी 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश के बैकड्रॉप पर आधारित है, जहां अपराध, राजनीति और व्यक्तिगत संघर्ष का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। इस बार अविनाश मिश्रा को न सिर्फ अपराधियों से बल्कि अपने निजी जीवन की चुनौतियों से भी जूझते हुए दिखाया जाएगा।

उर्वशी रौतेला ने अपने किरदार को लेकर कहा कि इस सीजन में उनका रोल पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रभावशाली है, जिसमें इमोशन और इंटेंसिटी दोनों का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।

वहीं डायरेक्टर नीरज पाठक के अनुसार, सीजन 2 में पहले सीजन की सभी खासियतों को बरकरार रखते हुए कहानी को और ज्यादा रोमांचक और दमदार बनाया गया है।

यह सीरीज 15 मई 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।