लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मेले में दिव्यांग जनों को बांटी गई ट्राई साइकिलें



सत्यबन्धु भारत

बांगरमऊ, उन्नाव। स्थानीय इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण  में आयोजित दीपावली मेले के पंचम दिवस दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा करीब आधा सैकड़ा दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल तथा वैशाखी वितरित की गई । ट्राई साइकिल और बैशाखी पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे ।  इस अवसर पर क्षेत्रीय  विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा तमाम योजनाएं संचालित हैं । उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल ही नहीं बल्कि मोटरसाइकिल भी प्रदान कर रही है । उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल  के लिए विधानसभा क्षेत्र के करीब 40 दिव्यांगजनों ने आवेदन किया है । जिन्हें जल्द ही मोटरसाइकिल प्रदान की  जाएगी । श्री कटियार ने  कहा कि भाजपा सरकार ने दिव्यांग जनों की पेंशन की धनराशि  बढ़ा दी  है।लेकिन दिव्यांग जनों को सशक्त बनाने के लिए समाज के हर तबके  को आगे आना होगा । श्री कटियार ने कहा कि भाजपा  सरकार राष्ट्रवाद और लाभार्थी वाद के लिए निरन्तर कार्य कर रही है   । कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी अंकित  शुक्ला ,  विकलांग कल्याण अधिकारी विनय कुमार , तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह , सभासद  राहुल शुक्ला , उमाशंकर यादव ,  इसरार खान , सुनील ,  इमरान ,  अतीक अहमद ,  सुदेश गुप्ता  ,सलमान व सिराज  आदि सभासद के अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेद्र सिंह व  ज्ञानेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का समापन चेयरमैन इजहार खान गुड्डू ने किया ।