लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मिस इंडिया 2021 बनी आकांक्षा अरोड़ा



सत्यबन्धु भारत

आगरा। 30 अक्टूबर 2021 रविवार को मल्लिकाए अवध क्यून्स ग्रूप द्वारा सामाजिक जागरूकता हेतु "प्लास्टिक मुक्त भारत" कार्यक्रम का आयोजन होटल राँयल रिजेन्ट, आगरा में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायधीश श्री अजीत कुमार तिवारी एवं सिलिब्रिटी गेस्ट सारा खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयोजक "मल्लिकाए अवध" श्वेता तिवारी एंव अनुपम तिवारी द्वारा अभिनेत्री सारा खान  की क्राउनिंग कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अजीत कुमार तिवारी, सिलिब्रिटी गेस्ट सारा खान, आयोजक अनुपम तिवारी व "मल्लिकाए अवध" श्वेता तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं पुरुषों को सम्मानित किया गया एंव लोगों को समाज के प्रति उनकी भूमिका हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अभिनेत्री सारा खान एंव "मल्लिकाए अवध" श्वेता तिवारी ने जूट बैग के साथ रैंप वाँक कर लोगो से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील भी किया। कार्यक्रम का निर्देशन गर्व तिवारी द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त "मल्लिकाए अवध क्यून्स ग्रूप" द्वारा लखनऊ की आकांक्षा अरोड़ा को "मिस इंडिया 2021" के रूप में अभिनेत्री सारा खान द्वारा सम्मानित किया गया। यही नही आकांक्षा अरोड़ा द्वारा "मल्लिकाए अवध क्यून्स ग्रूप" के जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत भी रैंप वाँक कर अभिनेत्री सारा खान द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगियों में कुमारी जूही अरोड़ा, तेजवीर सिंह, भावना श्रीवास्तव, आर0जे0 राहुल सिंह, अनुभव सिंह, शुभ त्रिवेदी एवं विवेक शर्मा शामिल रहे।