लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बाढ़ से परेशान किसानों को यूपी सरकार से दी बड़ी राहत



सत्यबन्धु भारत

यूपी में बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। योगी सरकार ने अलीगढ़, मऊ और झांसी समेत यूपी के 44 जिलों में बाढ़ और भारी बारिश के चलते हुए नुकसान के लिए किसानों को सहायता राशि जारी की है। यूपी सरकार ने प्रदेश के छह लाख से ज्यादा किसानों को 208 करोड़ रुपये की राशि भेजी है। इसको लेकर सरकार ने अफसरों को किसानों तक सहायता राशि पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।  पिछले दिनों बाढ़ और भारी बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद सरकार ने फसल नुकसान का आंकलन कर किसानों के लिए राहत सहायता जारी की है। सरकार ने इससे पहले 4,77581 किसानों को कुल 1,59,28,97,496 रुपये दिए थे। शुक्रवार को सर्वेक्षण के बाद चिह्नित शेष 1,39,863 किसानों को कृषि निवेष नअुदान के वितरण के लिए 48 करोड़ 20 लाख 57 हजार 668 रुपये जारी किए गए हैं। सितंबर और अक्टूबर की शुरुआत में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से करीब 44 जनपदों के किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ था । इसके बाद मुख्‍यमंत्री ने पीडि़त किसानों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।