
सत्यबन्धु भारत
दर्शिका श्री प्राकृतिक चिकित्सा एंड योग संस्थान के निदेशक डॉ0 पंकज कुमार ने न्यूट्रीशन वीक के अवसर पर 7 दिवसीय ऑनलाइन प्रोग्राम रखा है। कल 4 सिंतबर 2021 को जिसका चौथा दिन था, जिसमे शाम 4 से 5 बजे तक चर्चा हुईं।
7 दिवसीय वेबिनार की योजना का संचालन डॉ0 पुरनूर सिराज (organizing secretary) द्वारा किया गया है। उनके साथ ही श्रीमती अमृता निखिल सुजानी और श्रीमती प्रतिष्ठा: शुक्ला ने वेबिनार संयोजक का काम समभला और पूरे कार्यक्रम की प्रक्रिया अत्यंत सुचारु रूप से किया।
कल के कार्यक्रम के "गेस्ट ऑफ ऑनर" प्रोफेसर (डॉ0) दिव्या रानी सिंह, विभागध्यक्ष, गृह विज्ञान विभाग, निदेशक, महिला अध्ययन केंद्र, डी डी यू, गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर और स्पीकर डॉ0 कहकशा परवीन, विभागध्यक्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर, खाद्य एवं पोषण विभाग, एरा विश्वविद्यालय, लखनऊ से है।
कल शाम के वेबिनार का शीर्षक : ''मानव स्वास्थ्य पर आहार वसा की भूमिका'' था।
डॉ0 कहकशा परवीन
ने बताया वसा हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकारात्मक प्रभाव कैसे
करती है। अधिक वसा बढ़ने से मोटापा बड़ा है और कई बीमारियों को निमंत्रन देता है। हमें असंतृप्त वसा का सेवन करना चाहिए जैसे रिफाइंड तेल और कॉड लिवर ऑयल, क्योंकि संतृप्त वसा कोशिकाओं और शिराओं में जमा हो जाति है। इसलिए हमें जंक फूड का सेवन सीमित करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में डॉ0 दिव्या रानी सिंह ने विभिन्न प्रकार के वसा के उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करें और लोग के व्यवहार पर भे प्रकाश डlला।
इसके साथ ही क्विज का आयोजन डॉ0 मोहम्मद जकी शमीम ने किया,
जिसके विजेताओ को सर्टिफिकेट ऑफ अप्परेशशन वितरित किया गया। इसके साथ ही वेबिनार में पंजीकृत सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी दिया गया।
इस साप्ताहिक वेबिनार मे पूरे हफ्ते आहार एंड पोषण के अलग-अलग पहलू पे चर्चा चालू है। इसी क्रम में पांचवें दिन विटामिन, छठे दिन खनिज तत्व और सातवें दिन पानी एव फाइबर पर चर्चा की जाएगी। इसके
साथ ही हर दिन एक क्विज का अयोजन भी हो रहा है।
आज शाम को चीफ गेस्ट डॉ0 सीमा यादव, चिकित्सा सलाहकार चिकित्सक, केयर एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष, लखनऊ। स्पीकर डॉ0 मिन्हाज अख्तर उस्मानी, असिस्टेंट प्रोफेसर, और श्रीमती अपर्णा श्रीवास्तव, फैकल्टी, खाद्य एवं पोषण विभाग, एरा विश्वविद्यालय, लखनऊ से है।
आज शाम के वेबिनार का शीर्षक : ''चार वसा अनुकूल विटामिन और उनका महत्व'' और "पानी में घुलनशील विटामिन के
उल्लेखनीय कार्य और उनके कमी के परिणाम" है। आप सभी से अनुरोध है कि वेबिनार में शामिल होंके इसको सफल बनाये।
