
सत्यबन्धु भारत।सीवी आजाद
लोनार,हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के नकटौरा चौराहे पर 2 गुट के किन्नरों में खूब बरसे लाठी डंडे, आसपास के लोग वीडियो बनाने में रहे मस्त, पब्लिक मूक बनी तमासा देखती रही।
एक गुट पाली क्षेत्र व दूसरा हरपालपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सैकड़ों की संख्या में खड़े लोग तमासा देखते रहे पर किसी भी व्यक्ति ने समझाना उचित नही समझा,उधर लड़ाई का कारण क्षेत्र में होने वाली वसूली को लेकर है,कुछ लोगों का कहना था कि यह एक दूसरे के पक्षेत्र में जाकर वसूली करते थे इसलिये आपस मे झगड़ा हुआ।एक पक्ष के किन्नर ने दूसरे पक्ष के महिला किन्नर के बाल /चोटी तक काट ली,व आपस मे एक दूसरे पर जान लेवा हमले करते रहे।
सवाल-आखिर क्यों लोग किसी को पीटते देखते रहते है आखिर उन्हें बचाने का प्रयास क्यो नही करते?
