
सत्यबन्धु भारत
बीघापुर, उन्नाव। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने बीघापुर में बन रहे 100 बेड के अस्पताल व तहसील क्षेत्र के ग्राम ऊँचगांव में निर्माणाधीन सीएचसी की प्रगति देखी ।इस दौरान उन्होंने विभागीय जेई व फर्म के जिम्मेदार मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
सीएमओ ने बताया कि जनपद में जो भी स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैय्या कराने की महत्वपूर्ण निर्माण चल रहे हैं उनका निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण हो इस उद्देश्य के तहत निरीक्षण के लिए आया हूँ ।
उन्होंने बताया बीघापुर अस्पताल में अभी बहुत कार्य अवशेष हैं कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हों। इसके लिए कार्यदायी व निर्माण कराने वाली ऐजेंसी से वार्ता कर इसके निर्माण में और तेजी लाई जाएगी ।ऊँचगांव सीएचसी का कार्य सितम्बर के अंत तक पूरा होने की संभावना है ।इस दौरान उनके साथ बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पंकज पाण्डेय व विभागीय अवर अभियन्ता राम सचान मौजूद थे ।
