
सत्यबन्धु भारत
बीघापुर, उन्नाव। नगर पंचायत बीघापुर में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जन रैली निकाली गई ।जन रैली बस स्टॉप बीघापुर से होते हुए नागेश्वर नगर ,अंबेडकर नगर ,सब्जी मंडी होते हुए संदोही देवी मंदिर प्रांगण में समापन करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारे जनविरोधी नीतियां तानाशाही के साथ लागू कर रही है और देश को दो उद्योगपतियों के हाथ में गिरवी रख दिया है। रैली में प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ,महामंत्री नीरज पांडेय, छात्र संगठन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह , जिला महासचिव अनुराग सिंह, रैली प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ला , मनोज बघेल, अतुल मिश्रा आदि रहे।
