लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव का अलीगढ़ जाते समय किया गया जोरदार स्वागत



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव का अलीगढ़ जाते समय कार्यकर्ताओं ने हरदोई में जोरदार स्वागत किया।

वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने देश के मुसलमानों को सच्चा देशभक्त बताया। उन्होंने कहा की मुसलमान हमेशा देशभक्त रहा है उनकी देशभक्ति पर शंका नहीं करनी चाहिए। गठबंधन के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में समाजवादी पार्टी ही है। शहरों के नाम बदलने को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार ने कोई नया काम नहीं किया है। इस सरकार ने जो भी निर्णय लिए हैं। न ही वह जनता के हित के हित, न ही देश के हित के हित को ध्यान में रखकर लिए। इसीलिए हर तरह से प्रदेश व देश काफी पिछड़ चुका है। उन्होंने देश व प्रदेश की सरकार को असफल बताया।