
सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से पीट-पीटकर लहलुहान कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हिरौली निवासी धर्मेन्द्र पुत्र राधेश्याम का गांव के ही रहने वाले सुनील कुमार के साथ काफी समय से जमीनी विवाद चलता आ रहा है। जिसको लेकर सुनील गाली-गलौज करने लगा। धर्मेंद्र के द्वारा विरोध करने पर सुनील, कल्लू व राम सिंह ने अचानक लाठी-डंडों से धर्मेंद्र पर हमला बोल दिया। जिससे धर्मेंद्र का सिर फट गया। आनन-फानन में धर्मेंद्र को परिजन सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
