लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जनता पर मंहगाई की मार, लूट रही मोदी सरकार" के नारे के साथ कांग्रेस व एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन



 सत्यबन्धु भारत।सीवी आजाद

हरदोई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर युवा कांग्रेस व एनएसयूआई द्वारा पेट्रोल, डीजल व खाद्य पदार्थों की मंहगाई के विरोध में मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।"जनता पर मंहगाई की मार, लूट रही मोदी सरकार", के नारे बुलन्द करते हुए हरदोई कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि  पिछले सात सालों में मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है।देश मे गरीबी बढ़ी है।जीडीपी सात प्रतिशत नीचे चली गई।ऐसे में बढ़ती मंहगाई ने आम आदमी पर दोहरी मार की है।जनता मोदी जी के जुमलों को भली भांति जान गई है।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा ने कहा कि घर घर मंहगाई की मार है, अपनी जेबें भरने में व्यस्त मोदी सरकार है। युवा, छात्र सभी बेरोजगारी से त्रस्त हैं। उनकी नौकरियां मोदी सरकार को गलत नीतियों की वजह से छिन गईं हैं।स्कूल बंद हैं फिर भी ऑनलाइन क्लास के नाम पर अभिभावकों को फीस देनी पड़ रही है।ऐसे में दिन दूनी रात चौगनी बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने में सरकार विफल रही है। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि आम जनता पर मंहगाई का बोझ उस कदर बढ़ गया है कि आम आदमी बैंक ऋण की किश्तें, व बच्चों, की स्कूल फीस तक नहीं दे पा रहा है।बड़े बड़े राहत पैकेज सिर्फ कागजों पर हैं।सरकार ने जनता को धोखा दिया है।जनता इसका जवाब देगी।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, साधू सिंह, डॉ अजीमुश्शान, अनुपम दीक्षित, जिला महासचिव शशिबाला वर्मा,जिला महासचिव यु०का० शशिकांत वर्मा,रंजीत यादव, सोशल मीडिया को कॉर्डिनेटर दीप सिंह गौर, शिवपाल वर्मा पासी,शोभित शर्मा,उमेश सिंह, रोहित यादव,कपूर यादव,प्रशांत,अनिल वर्मा,अमित कुमार,सलमान खान, रमेश चन्द्र वर्मा, बृजेश वर्मा, नसीम अहमद, सर्वेश कुशवाहा, इस्लाम गाजी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।