लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी से लेकर सचिन तक ने दी बधाई



सत्यबन्धु भारत। 

न्यूज़ डेस्क।  टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल मिल गया है। शनिवार को भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। पदकम जीतने पर चानू को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति तक और कई क्रिकेटर्स चानू को बधाई देने टि्वटर पर आए।



पीएम नरेंद्र मोदी ने चानू को टि्वटर पर बधाई दी। पीएम ने लिखा, इससे सुखद शुरुआत के लिए नहीं कहा जा सकता था। भारत उत्साहित है।@mirabai_chanu का शानदार प्रदर्शन। वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। #Cheer4India #Tokyo2020