सत्यबन्धु भारत
लखनऊ वासियो के लिए एक बार फिर से डांडिया और दीपावली उत्सव का आयोजन दुबग्गा स्थित मॉडर्न लॉन में 31 अक्टूबर 2021 को किया गया. आरती मौर्या, लवीना जैन, और कार्तिक ने लगातार तीसरी बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यर्क्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक उत्तर नीरज बोरा, चौक पार्षद अन्नू मिश्रा, श्रीमती अनीता अग्रवाल बीजेपी सदस्य और नानक चंद लखमानी उपाध्यक्ष सम्मिलित रहे । इस कार्यर्क्रम में सांस्कृतिक गीतों के साथ साथ
फिल्मी गीतों पर भी डांडिया किया गया। कार्यक्रम में सभी ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमे बेस्ट जोड़ी, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट सेल्फी, और बताशा प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इस कार्यक्रम में कई तरह की प्रदर्शनियां भी लगाई गई | कोरोना के नियमों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का
आयोजन किया गया | लवीना , आरती और कार्तिक ने बताया की इस तरह के आयोजन आगे भी हमलोग करते रहेंगे जिससे लोग भारतीय संस्कृति से जुड़े रहे।
आयोजक गणों ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों का कार्यक्रम सफल बनाने के लिये आभार व्यक्त किया।
