सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली इलाके के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था। कि ग्यारह माह पूर्व उनकी बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसका अभियोग शाहबाद कोतवाली में दर्ज कराया था। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र से किशोरी को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक शाहबाद कोतवाली इलाके के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने पुलिस
को दी तहरीर में बताया था। कि उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर में दो नम्बर गेट से उपनिरीक्षक रमेश सिंह सेंगर व उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र चंदेल ने किशोरी को बरामद किया।
