सत्यबन्धु भारत
डीपीएस अकैडमी इटौंजा मेला मैदान में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली सहित अनेक गतिविधि व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या "नीता चक्रवर्ती" जी ने बताया कि कोरोना काल के बाद अब यह पहला समय है कि कोई भी गतिविधि विद्यालय
परिसर में करवाई जा रही है। इस अवसर पर पूरे विद्यालय में आनंद का माहौल देखा गया ।विश्व में स्वास्थ्य लाभ व मंगलकामना के लिए श्री राम स्तुति कर सभी विद्यार्थियों व अध्यापिकाओं द्वारा मोमबत्ती व दीए जलाकर स्वच्छता बनाए और पर्यावरण बचाए रखने के लिए वचन लिया।इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन "श्री मती शैल सिंह जी" ने सभी देश वासियों पांच दिवसीय प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा
कि दीपावली प्रकाश का उत्सव है। उत्साह और उमंग के साथ हमें यह भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है कि अभी कोरोना रूपी राक्षस मरा नहीं है। इसलिए हमें दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का पालन अभी करते रहना है ताकि हम उत्तम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर अपना जीवन जी सकें।
