सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरदोई। सोमवार को लखनऊ चुंगी पर यातायात रैली को एसपी अजय कुमार व यातायात निरीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने बताया की यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ 1 नवंबर से हो गया है, और यह नियम 31 नवंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम में ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा, स्कूल के छात्रों व पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे कैडेटों को हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया गया। रैली के दौरान कैडेटों द्वारा मुख्य-मुख्य चौराहों पर वाहनों को रोककर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने, तीन सवारी न बैठने, चार पहिया वाहन चालकों को शीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में
वाहन न चलाने व वाहनों को ओवर लोड न चलाने तथा यातायात नियमो का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। सभा का संचालन पुलिस अधीक्षक अजय कुमार व यातायात निरीक्षक ने किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी नगर विकाश जायसवाल तथा समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
