सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ,उन्नाव । यह सभी होनहार बच्चे किसी कॉन्वेंट स्कूल के नही बल्कि क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्नापुरवा सकरौली की छात्राएं है। जो दीपावली पर्व पर उच्च कोटि की रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्ना पुरवा सकरौली में आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षिका शिखा सिंह व राजिया खातून के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता मे कक्षा 6,कक्षा 7,कक्षा 8
के बच्चो के बीच में आयोजित की गई।प्रतियोगिता मे कक्षा 6 की मानसी, अंजू , आरती,शालिनी छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यापकों द्वारा विजयी छात्राओ को पुरुष्कृत किया गया।इस अवसर पर गीता यादव,देवेंद्र सिंह,अनुज रावत,आशीष यादव,अभिषेक तिवारी,संतोष यादव आदि शिक्षक तथा
प्रतियोगी बच्चे लक्ष्मी,कशिश,संगम,कामिनी, आकांक्षा,दिलीप,जसवंत, अविनाश,रामजी आदि उपस्थित रहे।
