लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

CM Yogi Statement Today: विपक्ष पर बरसे योगी, भगवान राम हमारे लिए राजनीति नहीं हैं, जिसने विरोध किया जनता ने उसको जीरो बना दिया


त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबरी ढांचे को ग़ुलामी का प्रतीक बताते हुए कहा कि अयोध्या के राम मंदिर (ram mandir ayodhya) के मुद्दे पर भाजपा की वैचारिक विजय हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर जो भी विचारधारा रखती थी, अंततः उसे सबने माना। एक निजी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (cm yogi statement today) ने कहा कि रामराज्य किसी एक समुदाय अथवा वर्ग का नहीं है बल्कि यह जन-जन की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए रामराज्य हर गरीब को मकान, शौचालय की सुविधा, बिजली, हर माता को सिलेंडर पहुंचा देना है।