सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र।




सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी

भरतकुंड अयोध्या। रेल बचाओ, देश बचाओ संघर्ष समिति ने बुधवार दोपहर प्रयागराज- अयोध्या रेल पथ पर भरतकुंड क्षेत्र में आवागमन की समस्या को लेकर 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांग की गई है कि भरतकुंड क्षेत्र में रेलपथ पर बंद पड़े गेट नंबर 10 और 12 को आवागमन के लिए खुलवाने की मांग की। वहीं गेट नंबर 11 और 12 पर ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एंव रेल बचाओ- देश बचाओ संघर्ष समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी तेज बहादुर यादव के नेतृत्व में रेल पथ निरीक्षक से सुल्तानपुर  में मिले प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है। कि पौराणिक स्थल भरतकुंड के निकट रेल पथ पर  गेट नंबर 10 और 12 पर आवागमन ठप पड़ा हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों का विकास रुक गया है इतना ही नहीं बगल में स्थित नगर पंचायत भदरसा एक व्यवसायिक कस्बा है। जहां आए दिन छोटे-बड़े वाहनों से व्यवसायी अपने दुकानों के सामानों को लाते, ले जाते रहते हैं।वहीं क्षेत्र के सैकड़ों गन्ना किसान ट्राली ट्रैक्टर के सहारे अपनी उपज को खेत से घर तक लाने ले जाने का काम किया करते हैं। ऐसे हालतों में दोनों गेट बंद पड़े हैं। बमुश्किल दोपहिया वाहनों का आवागमन हो पाता है। जबकि चार पहिया  वाहनों के आवागमन पर रोक है। वहीं रेल पथ के गेट नंबर 11 और 12 पर ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई। कहा कि जब तक दोनों गेट पर ओवर ब्रिज नहीं बनाया जाएगा, तब तक क्षेत्र के किसानों और जनमानस का आर्थिक विकास नहीं होगा। इतना ही नहीं इसी रेल पथ के बगल स्थित विश्व प्रसिद्ध भरत की तपोभूमि नंदीग्राम भरतकुंड एक पर्यटक स्थल है। जहां श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। श्रद्धालु भारी भरकम वाहनों से आते जाते रहते हैं। ऐसी स्थिति में रेल पथ पर गेट का ना होना दुखदाई हो जाता है। प्रतिनिधिमंडल में सुशील कुमार, राम भरत पांडे, विजय बहादुर यादव, शिवम निषाद, कृपा शंकर पांडे सहित दर्जन भर लोग शामिल रहे।