सत्यबन्धु भारत। संवाददाता

बांगरमऊ उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्भोंली निवासी युवक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर  पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग उठाई है । ग्राम खम्भोंली निवासी कुलदीप पुत्र रामखेलावन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि  गांव के बैजनाथ व विशम्भर  पुत्रगण  तुला एवं मान सिंह पुत्र चन्द्र पाल गत 25 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे उसके घर में आ धमके । उन लोगो ने कुलदीप की माँ  रामरती से पूंछा कुलदीप कहाँ है । माँ ने बताया कि कुलदीप घर में नही है। इसके बाद तीनों घर में घुस आए और कुलदीप की पत्नी रानी को गन प्वाइंट पर लेकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे । विरोध करने पर माँ रामरती और पत्नी रानी की पिटाई कर दी । घटना के रिपोर्ट दर्ज कराने मां और पत्नी बेहटा मुजावर थाने गई। किंतु रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिस ने उन्हें डांट कर भगा दिया । कुलदीप ने मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर करवाए जाने की मांग उठाई है ।